शिक्षण संस्थान

युवा शक्ति का संकल्प: आईआईपीपीटी कॉलेज ने आयोजित किया ‘इंडिया 2047 विजन आइडिया कम्पटीशन’

आईआईपीपीटी कॉलेज बना युवा नवाचार का केंद्र, 87 स्कूलों की शानदार भागीदारी

ग्रेटर नोएडा : आईआईपीपीटी कॉलेज ने केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना “विकसित भारत 2047” के अन्तर्गत एक विशाल “इंडिया 2047 विजन आइडिया कम्पटीशन” का आयोजन किया।

इस “आइडिया कम्पटीशन” का उद्देश्य था कि प्रतिभागी उद्यमिता और स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी और नवाचार, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा एवम् कौशल विकास, पर्यावरण एवम् स्थिरता, कृषि एवम् ग्रामीण विकास आदि इन महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचारों को स्पष्ट करते हुए अधिकतम 4 पंक्तियों का लेख प्रस्तुत कर सकते हैं।

इस “आइडिया कम्पटीशन” प्रतियोगिता में जिला गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, ग़ाज़ियाबाद और बुलंदशहर आदि जिलों से 87 स्कूलों के 16570 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का ज़ोरदार प्रदर्शन किया।

इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए आईआईपीपीटी कॉलेज के चेयरमैन संजय सुदान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम किस प्रकार से अपनी प्रतिभा के अनुरूप किस प्रकार से अपने राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में एक महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। 

डायरेक्टर डा० जितेश खत्री ने अपनी अभिव्यक्ति में कहा कि भारतीय दुनिया का एक सबसे युवा देश है। और भारत के युवाओं की प्रतिभा का लोहा आज दुनिया मानती है। सबसे ज़्यादा क्रेटिव माइड भारत के छात्र-छात्राओं का है। इसलिए आज इस बात की महत्ती आवश्यकता है कि देश युवाओं को चाहिये कि वो आगे बढ़ें और अपने कठिन परिश्रम और प्रतिभा के दम पर माननीय प्रधानमंत्री जी के “विकसित भारत 2047” के सपने को साकार करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करके भविष्य के एक गौरवशाली भारत का निर्माण करें। जिससे प्रधानमंत्री मंत्री जी का “विकसित भारत 2047” का सपना साकार हो उठे।

यह प्रतियोगिता दो माह में सम्पन्न की गई। और इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में आईआईपीपीटी कॉलेज के एडवाइज़र डाँ अर्चित यादव, और कॉलेज के ही एडमिशन सैल के हैड कुलदीप शर्मा और आए पीपीटी के समस्त स्टाफ की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्ट-भगवत प्रसाद शर्मा

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!