समरसता और समानता के संकल्प के साथ ग्रेटर नोएडा मंडल में मनाई गई बाबा साहेब अंबेडकर जयंती”
बाबा साहेब के विचारों से प्रेरित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक न्याय का संकल्प”

ग्रेटर नोएडा:आज भारत रत्न परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती का पावन अवसर ग्रेटर नोएडा मंडल में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के नेतृत्व में मंडल के समस्त बूथों पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सम्मानित जनों ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष एवं उनके प्रखर विचारों का स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता, समानता, न्याय एवं बंधुत्व के उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा जन-जन तक प्रसारित करने का दृढ़ संकल्प लिया।
मीडिया से संवाद करते हुए मंडल मीडिया प्रभारी भगवत प्रसाद शर्मा ने अवगत कराया कि मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने इस पुण्य अवसर पर ग्राम तुगलपुर स्थित बूथ संख्या 654 पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर उनके साथ आर्य कोरी, गीता सागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मोनू गुर्जर, मंडल महामंत्री मुकेश दीक्षित, मंडल उपाध्यक्ष विजय कसाना, सुनील तुगलपुरिया, मंडल मंत्री भारत परमार, भूपेन्द्र शर्मा, गौरव तोमर, गजेन्द्र विधुड़ी एवं सोशल मीडिया संयोजक अरुण मलेठा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त मंडल के विभिन्न बूथों पर भी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर बाबा साहेब को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस क्रम में प्रमुख रूप से राघवेंद्र त्रिपाठी, कपिल भाटी, संजय चौहान, रवि श्रीवास्तव, अमीता सिंह, पुनीत दीक्षित, प्रभात अग्रवाल एवं भगवत प्रसाद शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समस्त कार्यक्रम श्रद्धा, अनुशासन एवं सामाजिक चेतना के भाव के साथ संपन्न हुए, जो बाबा साहेब के आदर्शों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करते हैं।
रिपोर्ट-भगवत प्रसाद शर्मा






