धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135 वीं जयंती
तमाम लोगों ने अंबेडकर पार्क में किया माल्यार्पण

औरंगाबाद( बुलंदशहर)भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने स्टेट हाइवे स्थित डॉ अम्बेडकर पार्क पहुंच कर बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाव पूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए बाबा साहेब को नमन किया।
बसपा नगर अध्यक्ष अजीम शाहिद ने अपनी टीम के साथ अंबेडकर पार्क पहुंच कर बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। माल्यार्पण कर श्रृद्धा पूर्वक नमन किया। महबूब कुरैशी, राहुल सागर, मोहसिन कुरैशी बिजेंद्र सिंह गौतम नितिन गौतम हन्नान राइन, अभिषेक जाटव आदि मौजूद रहे।
भाजपा नेता ओमप्रकाश गौतम, त्रिलोक गूर्जर, ज्ञानेन्द्र भारद्वाज बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रोशन लाल राहुल, नत्थी सिंह बौद्ध,दलित सेना के वीरपाल सिंह, आदि ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धा पूर्वक नमन किया। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर साफ सफाई कर सुसज्जित किया गया। समूचे अंबेडकर पार्क की आकर्षक साज सज्जा की गई।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






