
औरंगाबाद( बुलंदशहर )अनामिका शुगर मिल के सौजन्य से ग्राम बिहरा में ग्रामीणों की सुविधा हेतु विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकता अनुसार दवाऐं निशुल्क वितरण कीं।
शिविर का शुभारंभ मिल के उपाध्यक्ष डॉ तेजवीर सिंह ढाका ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि मिल प्रबंधन की पहल पर दो वर्ष पूर्व क्षेत्र के ग्रामीणों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु हैल्थ वैन का संचालन शुरू किया गया था। चिकित्सकों द्वारा गांव गांव जाकर ग्रामीणों का मुफ्त चैक अप कर मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा रहा है। इस सुविधा का ग्रामीणों को भरपूर लाभ होता रहा है। इसी कड़ी में आज गांव बिहरा में कैंप लगाया गया है जिसमें सभी उपचार और जांच निशुल्क होगी। दवायें भी आवश्यकता अनुसार फ्री में उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर में चिकित्सकों ने ग्रामीणों की ब्लड प्रेशर, शुगर, आंख,नाक कान गला आदि की जांच कर मुफ्त दवाएं दीं। शिविर में सैंकड़ों मरीजों ने उपचार व स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
इस अवसर पर डॉ मोहित कुमार डॉ फातिमा, डॉ आकाश भारद्वाज डॉ एस डी खान, डॉ आकाश आदि ने ग्रामीणों का उपचार किया। मिल की तरफ से एच आर रमेश कुमार मिश्रा, सीनियर जी एम वर्क्स संजय धीमान , गन्ना जी एम जितेंद्र पंवार, सिक्योरिटी इंचार्ज मनोज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






