सी बी एस ई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में जे पी विद्मा मंदिर तौमडी का रिजल्ट शत् प्रतिशत
काजल शर्मा बनी टापर मिले 96.8 प्रतिशत अंक

औरंगाबाद (बुलंदशहर)सीबीएसई हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में क्षेत्र के जे पी विद्या मंदिर तौमडी का रिजल्ट शत् प्रतिशत रहा। विद्यालय की होनहार छात्रा काजल शर्मा ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उल्लेखनीय यह तथ्य रहा कि विद्यालय में प्रथम पांच स्थान होनहार छात्राओं के नाम रहे।

बुधवार को घोषित परीक्षा परिणाम आते ही विद्यालय में हर्ष की लहर दौड़ गई। विद्यालय का रिजल्ट इस बार शत् प्रतिशत रहा।अनेक छात्र छात्राओं ने नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल कर अपने अभिभावकों और विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्या मंदिर की छात्राओं ने पहले पांच स्थानों पर कब्जा जमाया। काजल शर्मा 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहले पायदान पर रही। राधिका राणा,तनु शर्मा,कनक शर्मा और डोनेश ने क्रमश द्वितीय तृतीय चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए इस सफलता का रहस्य बच्चों की मेहनत लगन, गुरुजनों का परिश्रम और अभिभावकों के सहयोग का नतीजा बताया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






