शिक्षण संस्थान
आर के पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत् प्रतिशत, अल्साज व याशिका रहे संयुक्त रूप से विद्यालय टापर

औरंगाबाद (बुलंदशहर)सीबीएसई हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में आर के पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत् प्रतिशत रहा। विद्यालय के अनेक छात्र छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर अपने विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया।

अल्साज व याशिका दोनों ने समान रूप से 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टाप किया। अल्तमिस और अयान खान क्रमश दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। प्रबंधक शाहिद अली और प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए शीघ्र ही उन्हें सम्मानित किए जाने की घोषणा की। शत प्रतिशत परिणाम पाने से समूचे विद्यालय में हर्ष और उल्लास का माहौल है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






