बुलन्दशहर

मानवी शर्मा ने किया नेशन पब्लिक स्कूल टाप

सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में पाये 94.4%अंक,विद्यालय का रिजल्ट रहा शत् प्रतिशत

औरंगाबाद( बुलंदशहर)सीबीएसई बोर्ड कक्षा बारह का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित हुआ। नेशन पब्लिक स्कूल की छात्रा मानवी शर्मा ने 94.4%अंक प्राप्त कर विद्यालय टाप किया। खुश्बू ने 93.4% व साक्षी ने 88,%अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय का रिजल्ट शत् प्रतिशत रहा।
सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम के अनुसार नेशन पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत् प्रतिशत रहा।

बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया और सभी परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर शिक्षकों के मार्ग दर्शन और अभिभावकों के सहयोग को सार्थक कर दिखाया।
प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट तथा प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत लगन शिक्षकों की सतत प्रतिबद्धता एवं अभिभावकों से मिले भरपूर सहयोग की सराहना की। उन्होने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किए जाने की भी घोषणा की ।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!