पूर्वांचल में संगठन को मजबूती देने के लिए व्यापक दौरा कर बैठकों का सिलसिला जारी

जौनपुर / रायबरेली / अमेठी / आज़मगढ़ :प्रोफेसर विनोद नागर के नेतृत्व में भारत राष्ट्रीय सेवक संघ ने पूर्वांचल में संगठन को मजबूती देने के लिए एक व्यापक दौरा और बैठकों का सिलसिला आयोजित किया। इस दौरान जौनपुर, रायबरेली, अमेठी और आज़मगढ़ सहित कई जिलों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता की भागीदारी देखने को मिली। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने दौरे के दौरान संगठन के विस्तार और जनसंपर्क को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न स्थानों पर जोरदार बैठकें कीं। हर जिले में हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल और प्रभावशाली बना दिया।
दौरे के दौरान सभी जिलों के जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर जिले में हजारों की भीड़ उमड़ी, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि संगठन की पकड़ पूर्वांचल में लगातार मजबूत हो रही है।
बैठकों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर विनोद नागर ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता है, और इसके लिए हर कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और अधिक विस्तार दें और समाज सेवा के कार्यों को गति प्रदान करें।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस दौरे ने यह साबित कर दिया कि भारत राष्ट्रीय सेवक संघ पूर्वांचल में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है वलगातार हो रही बैठकों और जनसमर्थन से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिली है।






