उत्तर प्रदेश

साकार हुआ बिहार के लोक आस्था के महापर्व डाला छठ

 गलता जी में उमड़ा जनसैलाब उगते हुए सूर्य देव को दुसरा अर्ध्य अर्पित

जयपुर: सूर्य देव की उपासना का महापर्व छठ का सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ समापन हो गया. इसके साथ ही छठी मैया को समर्पित 36 घंटे का कठिन व्रत भी पूर्ण हो गया और व्रतियों ने पारण किया. इस दौरान गलता तीर्थ पर मेले जैसा नजारा देखने को मिला. वहीं, बिहार समाज और पूर्वांचल की सभ्यता राजधानी जयपुर में साकार होती नजर आया । बिहार समाज संगठन के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी सुरेश पंडित ने बताया कि जयपुर के गलता जी तीर्थ आमेर स्थित मावठा शास्त्री नगर स्थित किशन बाग 52 फुट हनुमान मंदिर के सामने लालसोट धाम आगरा रोड ब्रह्मपुरी, प्रतापनगर, राॅयल सिटी माचवा, विश्वकर्मा, बड़ोदिया बस्ती और मुरलीपुरा सहित अन्य कई जगहों पर कृत्रिम जलाशयों में खड़े होकर महिला व्रतियों ने उगते सूर्य को सोमवार सुबह दूसरा अर्घ्य अर्पित किया।.

साथ ही सूर्य देव और छठी माता से संतान के सुखी जीवन और परिवार की समृद्धि की कामना की ।‌ राष्ट्रीय महामंत्री चंदन कुमार मंडल ने बताया कि जयपुर में छठ महापर्व का आयोजन इस बार शहर के अलग-अलग इलाकों में करीब 150 स्थानों पर किया गया. गलताजी तीर्थ इस पर्व का प्रमुख केंद्र रहा है ।जहां बिहार समाज पुर्वांचल झारखंड पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों ने सामूहिक रूप से छठ पूजा किया,

रविवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देने के बाद सोमवार सुबह उगते सूर्य की उपासना के साथ अर्ध्य अर्पित किया गया । राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि उनके साथ बिहार समाज परिवार के सदस्य भी पूरी रात और सुबह तक पूजा की तैयारियों में जुटे रहे. यहां गलता जी में पारंपरिक लोकगीतों के जरिए छठी मैया की आराधना हुई. जयपुर में रहने वाले पूर्वांचल के परिवारों के लिए ये पर्व अपनी जन्मभूमि की परंपराओं और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है प्रकृति के हर स्वरूप का सम्मान करने वाला पर्व है । इस पर्व की खासियत ये है कि इसमें किसी विशेष मंदिर या मूर्ति के बजाय प्रकृति के प्रत्यक्ष स्वरूप सूर्यदेव और जल की उपासना की जाती है. व्रती पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देते हैं. इसमें डूबते और उगते, दोनों सूर्य की पूजा की परंपरा है. छठ महापर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, उसके संरक्षण और स्वच्छता अपनाने का संदेश देने वाला अनूठा पर्व है. ये पर्व प्रकृति के हर स्वरूप का सम्मान व हर वर्गों को सद्भावना से रहने अनुशासन सिखाता है सोमवार सुबह उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों की कठिन साधना महापर्व डाला छठ सम्पन्न हुई.। घर आकर अपने परिजन के साथ पारण किया ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!