उत्तर प्रदेश

अस्ताचलगामी भास्कर को किया पहला अर्घ्य अर्पित  

आज देगें दूसरा अर्ध्य

जयपुर: सूर्य उपासना का सबसे बड़ा पर्व डाला छठ पूजा रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्ध्य अर्पित । बिहार झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों की भाड़ी भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाएं कमर भर पानी में खड़े होकर अस्तागामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर महिलाओं ने छठी मैया के परंपरागत गीत गाए। श्रद्धालुओं ने केला, गन्ना,कच्चा हल्दी, अदरक, मूली, सेव,संतरा,गागर नीबू, नाशपाती, संतरा, नारियल, केराव,कच्चा चावल, सूथनी,पानी फल और ठेकुआ आदि सामग्री से पूजन कर दीपक जलाया,

बिहार समाज संगठन के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी सुरेश पंडित ने बताया कि बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं व श्रद्धालु संध्या काल अर्घ्य देने आए। घाट पर बिहार समाज संगठन के कार्यकर्ताओं और प्रशासन के साथ मिलकर पूरे मुस्तेदी के साथ व्यवस्था को संभाला।दूरदराज से आए श्रद्धालु अस्ताचंल सूर्य को अर्घ्य देने के बाद वहीं कुछ श्रद्धालु घाट पर रूके व सुबह जाएगे । जिसके घर में कोई मन्नत मांगी जाती है मन्नत पूरा होने पर कोसीया भरा जाता है ।भोर में कोसीया के साथ गन्ना ठेकुआ आदि प्रसाद को एक साथ बांध दिया जाता है ।सूर्य देव को लालिमा से पहले कोसीया विसर्जन किया जाता है ।जिसमें मिट्टी के हाथी पर दो कलश के साथ बड़ा दिया रखकर जलाया जाता है ।इसी को कोसीया कहते है । डाला छठ महापर्व जयपुर शहर में मुख्य आयोजन गलता जी तीर्थ पर हुआ। शास्त्री नगर के पुराने किशन बाग,हसनपुरा स्थित एनबीसी क्वार्टर के पीछे दूर्गा विस्तार कॉलोनी में किया गया ।जयपुर के विभिन्न क्षेत्रो में बाइस गोदाम, सुशीलपुरा सोडाला,मुरलीपुरा, वी के आई, बनीपार्क, राॅयल सिटी माचवा,किशन बाग, शास्त्री नगर,विधाधर नगर, जगतपुरा, मालवीय नगर, मुरलीपुरा, आमेर मावटा विश्वकर्मा , गुज़र की थड़ी, दिल्ली रोड, 52 फुट हनुमान जी मंदिर के सामने लालसोट धाम आगरा रोड,बडोदिया बस्ती, मानसरोवर, मुहाना मंडी, सहित विभिन्न जगह पर अर्घ्य देने के पहले भगवान भास्कर को कमर भर पानी में खड़े होकर पश्चिम की ओर मुख कर व्रती महिलाएं सूर्य देव का अराधाना किया।

जैसे ही सूर्य अस्त की लालिमा दिखा तो श्रद्धालुओं में जैसे एक ऊर्जा का संचार हो गया, और सबके चेहरे पर खुशी छा गई। पहला अर्ध्य अर्पित किया। व्रती 36 घंटे का निर्जला निराहार उपवास किया। महामंत्री चंदन कुमार मंडल ने बताया कि महा गंगा आरती किया गया । मैथिली व भोजपुरी गीतों की गुंज से पूरा वातावरण भक्तिमय और ओजपूर्ण हो गया । सभी ने भगवान सूर्य देव और छठ मैया की महिमा का गुणगान किया, वही बच्चे और युवाओं ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई । महिला समूह द्वारा गाया गीत :

कांच ही बांस के बहिगीया,

बहिगीया लचकते जाए । मारबो रे सुगवा धनुषा से आदि गीत गाए । समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि।सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आए हुए भोजपुरी गायक कलाकार ने छठ माता को अपने छठी मईया के भजनो से रिझाया। गायक ने भोजपुरी, मैथिली, वंज्जिका व मगही भाषा में भजन प्रस्तुत किया ।आज उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्ध्य अर्पित करेंगे ।यह पर्व सिर्फ बिहार और पुर्वी उत्तर प्रदेश के नहीं रहा अब माॅरीशस, नेपाल , अमेरिका, अबु घाबी, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, दुबई, इंग्लैंड सहित आदि देशों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!