ग्रेटर नोएडा

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में तीन दिवसीय सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों (UHV) पर आधारित परिचयात्मक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा: जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के यूएचवी क्लब द्वारा एनसीसीआईपी एवं एआईसीटीई के सहयोग से सार्वभौमिक मानवीय मूल्य (Universal Human Values – UHV) विषय पर आयोजित तीन दिवसीय परिचयात्मक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह कार्यक्रम 12 से 14 नवंबर 2026 तक संस्थान के सेमिनार हॉल में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में जीएनआईओटी इंजीनियरिंग कॉलेज एवं जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के 60 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में मानवीय मूल्यों के महत्व को समझना तथा इस विषय पर सार्थक चर्चा, अनुभवात्मक अधिगम और आत्मचिंतन को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों डॉ. एन. के. शर्मा, डॉ. आभा मिश्रा एवं डॉ. वैद्यनाथ राम प्रजापति ने विभिन्न ज्ञानवर्धक सत्रों के माध्यम से सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों के सिद्धांतों एवं उनकी व्यावहारिक उपयोगिता पर अपने विचार एवं अनुभव साझा किए। उनके व्याख्यानों में आपसी सामंजस्य, नैतिक उत्तरदायित्व, पारस्परिक समझ तथा समग्र व्यक्तित्व विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष प्रकाश डाला गया। इन सत्रों ने प्रतिभागियों को मानवीय मूल्यों को अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन गरिमामय समापन समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के दौरान प्राप्त अपने अनुभवों एवं सीख को साझा किया तथा सभी सत्रों को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।

संस्थान की ओर से प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सविता मोहन ने सभी आयोजकों एवं प्रतिभागियाओं का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व, निरंतर प्रोत्साहन एवं सहयोग से संस्थान में मूल्यपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों का सफल आयोजन संभव हुआ।

इस तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम ने नैतिकता, मानवीय संवेदनाओं एवं सार्वभौमिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करने की संस्थान की प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया। साथ ही, कार्यक्रम ने जिम्मेदार, नैतिक एवं मूल्यनिष्ठ शिक्षकों एवं प्रोफेसनल्स के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल प्रस्तुत की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!