बुलन्दशहर

लखमीचंद पाराशर ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय 

मुल्लानी सड़क हादसे के शिकार लोगों को त्वरित चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )बादशाहपुर तालाब निवासी लखमीचंद पाराशर ने सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल भिजवाया। त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराये जाने से गंभीर हादसा टल गया।

औरंगाबाद जहांगीराबाद रोड़ पर शनिवार शाम एक सड़क हादसे में लगभग सात आठ लोग बुरी तरह ज़ख़्मी हो गये। उसी समय बादशाहपुर तालाब निवासी लखमीचंद पाराशर अपनी कार से उधर से गुजरे। सड़क हादसे को देखते ही उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों की मदद में जुट गए। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया। लखमीचंद पाराशर ने स्वयं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीराबाद पहुंच कर घायलों की मदद की और अपने साथ के लोगों को पीड़ितों की हर संभव मदद के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के परिजनों से गहरी साहनुभूति जताते हुए हर संभव मदद की पेशकश की।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!