होटल नन्द विलास में होगा भा रा पत्रकार महासंघ का जिला सम्मेलन

प्रयागराज:भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का एक दिवसीय जिला सम्मेलन बाइस नवंबर दिन रविवार को ग्यारह बजे से रीवा स्टेडियम चौराहे के पास स्थित होटल नन्द विलास के सभागार में संपन्न कराया जाएगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय होंगे, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक समाजवादी चिंतक लक्ष्मण तिवारी सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे, सम्मेलन की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा करेंगे। सम्मेलन में राष्ट्रीय पदाधिकारी व प्रांतीय पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। जिला सम्मेलन में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर गहन चिंतन व विचार विमर्श कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष एस एस गहरवार ,कार्यकारी जिलाध्यक्ष वैदेही शरण द्विवेदी, कार्यालय प्रभारी शिव कुमार मिश्रा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला सम्मेलन प्रदेश प्रभारी प्रांतीय उपाध्यक्ष वी के मिश्रा के संयोजन में संपन्न होगा। सम्मेलन में ब्लॉक ,तहसील, जिला एवं संभागीय पदाधिकारीयों एवं सदस्य साथियों से सम्मिलित होने की अपील की गई है।






