
औरंगाबाद (बुलंदशहर )अनामिका चीनी मिल भंदोरिया का नवीन पेराई सत्र 2026-27 का सोमवार को जिला गन्ना अधिकारी ने विधिवत शुभारंभ किया। चीनी मिल में प्रथम गन्ना डालने वाले किसानों को मिल की ओर से पुरस्कृत किया गया।

श्री रेणुका शुगर की इकाई अनामिका चीनी मिल भदोरिया के नवीन सत्र का शुभारंभ करने पहुंचीं जिला गन्ना अधिकारी सना आफरीन का मिल प्रबंधन ने बुके भेंट कर स्वागत सत्कार किया। पूजा अर्चना के पश्चात हवन किया गया जिसमें मिल प्रबंधन के साथ साथ गणमान्य लोगों ने आहुतियां दीं। तत्पश्चात जिला गन्ना अधिकारी सना आफरीन, चीनी मिल उपाध्यक्ष डॉ तेजवीर सिंह ढाका,युनिट हैड संजय धीमान, गन्ना महाप्रबंधक जितेन्द्र पंवार,एच आर हैड रमेश मिश्रा, डेवलपमेंट हैड नीरज उज्जवल आदि ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों व कृषक बंधुओं के साथ मिल चेन पर गन्ना डाल कर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। जिला गन्ना अधिकारी ने मिल प्रबंधन को पेराई सत्र शुरू होने पर बधाई देते हुए सफलतापूर्वक मिल संचालन हेतु शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मिल प्रबंधन को गन्ना डालने वाले किसानों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।
शुभारंभ समारोह में समस्त मिल अधिकारी,कर्मचारी, क्षेत्र भर से आए गणमान्य लोगों के साथ साथ सैंकड़ों किसान मौजूद रहे। सभी ने मिल के सुचारू संचालन के लिए कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






