चाय पर चर्चा के साथ ग्रामीणों की समस्याओं पर मंथन
मिशन 2027 को लेकर जनता के बीच पहुंचे राजपाल लोधी

औरंगाबाद (बुलंदशहर )भाजपा नेता राजपाल लोधी ने ‘”अपना स्याना अपना परिवार ‘”अभियान चलाते हुए ग्रामh पंचायत महमूदपुर परवाना में गणमान्य लोगों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम वासियों को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण कराये जाने का भरोसा दिलाया।
ग्राम परवाना के परी चौक स्थित महेंद्र गौतम के प्रतिष्ठान पर आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत मिशन 2027 को लेकर विचार विमर्श किया गया। राजपाल लोधी ने कहा कि भाजपा ने समाज के सभी वर्गों के लिए समान रूप से लाभ पहुंचाने की गरज से तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया और उनका सफलतापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया। वोट की राजनीति विपक्षी सरकारों की बपौती रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, तमाम पैंशन योजनाऐं उज्ज्वला योजना और निर्बल आवास योजना का लाभ किसी एक वर्ग के लिए नहीं बल्कि समाज के हर गरीब और पिछड़े लोगों को लाभ दिया गया। आगामी चुनावों में प्रचंड विजयश्री हासिल होगी। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक जुट होकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए समस्याओं की जानकारी ली और उनके त्वरित निराकरण कराये जाने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर कैलाश लोधी समीर चौधरी पत्रकार उर्फ कपिल चौधरी अभिषेक गौतम भीमा प्रजापति यश शर्मा साहिल प्रधान मौंटी शर्मा नन्हे सिंह फकीरा सिंह, सतेन्द्र गौतम रोहित गौतम, आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






