बुलन्दशहर

आशिक बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवती को 

पिता ने कराई प्रेमी को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज, प्रेमी युगल का नहीं लगा कोई सुराग 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )थाना क्षेत्र के एक गांव से बीस वर्षीय युवती को उसका प्रेमी बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। युवती के पिता ने आरोपी को नामजद करते हुए पुलिस को लिखित तहरीर देकर अपनी बेटी को तलाशने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रेमी युगल को तलाशा लेकिन नाकामी हाथ लगी।

थाना क्षेत्र के गांव राजगढ़ी से एक युवक सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे बीस वर्षीय युवती को अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने युवती को तलाशा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। युवती के पिता ने अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए अमित चौधरी पुत्र नरेश उर्फ बाबू निवासी गांव गढिया मानपुर थाना अगौता को नामजद करते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रेमी युगल को तलाशा लेकिन नाकामी हाथ लगी फिलहाल प्रेमी युगल का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!