बुलन्दशहर
जन प्रिय चौधरी व्यापारी सुरक्षा फोरम के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

औरंगाबाद (बुलंदशहर )भाजपा नेता जन प्रिय चौधरी को व्यापारी सुरक्षा फोरम का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। तमाम व्यापारी नेताओं ने जन प्रिय चौधरी को बधाई देते हुए उनके आने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की आशा जताई है।
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष रविन्द्र गोयल ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन प्रिय चौधरी को संगठन का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।विदित हो कि जन प्रिय चौधरी जिले के बहुत सम्मानित संस्कारवान शिक्षित समाजसेवी स्कूल संचालक और बिल्डर हैं। तमाम व्यापारी नेताओं ने इस मनोनयन के लिए जन प्रिय चौधरी को बधाई देते हुए उनके आने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की आशा जताई है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






