दो युवकों की लाश पेड़ पर लटकी मिलने से बिसूंदरा में मचा हा हा कार
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भेजा ,हत्या आत्महत्या के झमेले में उलझी गुत्थी, औलीना में मेला देखने गए थे दोनों दोस्त

औरंगाबाद( बुलंदशहर )थाना क्षेत्र के गांव बिसूंदरा में दो युवकों के शव पेड़ पर लटकते देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दोनों युवक पडौसी और दोस्त थे। दोनों औलीना में रावण मेला देखने गए थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भेजा। जहां ग्रामीण दोनों युवकों की हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं वहीं पुलिस ने मामला आत्महत्या करने का बताया है। घटना से गांव में शोक व्याप्त है।
गांव बिसूंदरा निवासी सुभाष का पुत्र सुमित उम्र लगभग 21वर्ष और उसका दोस्त प्रियांशु पुत्र कप्तान सिंह उम्र लगभग उन्नीस वर्ष मंगलवार को मेला देखने पडौसी गांव औलीना गये थे। रात को वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं लगा। बुधवार को बिसूंदरा औलीना के मध्य गोलू पुत्र दिगंबर अपनी ट्यूबवैल पर पानी लगाने लगा पानी देखने गए तो पेड़ पर दोनों युवकों के शव लटकते देख हड़कंप मच गया। मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भेजा। थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या करने का लगता है। दूसरी ओर ग्रामीण दोनों की हत्या किए जाने की बात कहते नजर आए।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






