
औरंगाबाद (बुलंदशहर)नेशन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों ने अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाने की प्रतियोगिता में भाग लेते हुए शानदार प्रतिभा और कल्पना शक्ति का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक वस्तुएं बनाई,

प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं का सदुपयोग करने, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उनमें नवाचार की भावना का विकास करना था।
उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी ने बच्चों के प्रयास की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों में समस्या समाधान करने की भावना पैदा होती है।
प्रधानाचार्या ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को टृाफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम संयोजिका लोकेश वर्मा, हिमांशी गर्ग अवनी अग्रवाल ललिता चौधरी पंकज कुमार अंशु गोयल रश्मि शर्मा आकाश भटनागर आदि ने बच्चों का सहयोग किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






