बुलन्दशहर

राम जी के राजतिलक के साथ हुआ रामलीला का हुआ समापन 

बेटियों की विदाई नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को किया भावुक 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के राजतिलक के साथ बुधवार को एक पखवाड़े चली रामलीला का भव्य समापन हुआ। हापुड़ के लोकप्रिय कलाकारों द्वारा बेटियां हैं पराई बेटियों की विदाई नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया,

श्री राम लीला अभिनय मंडल के तत्वावधान में चल रहे रामलीला महोत्सव का बुधवार को समापन हो गया। समापन दिवस लीला का शुभारंभ संजीव कुमार शर्मा ने सपत्नीक दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन कर किया। आयोजकों ने मुख्य अतिथि दंपति को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।स्टेज़ पर भगवान श्री राम ,सीता मां,लक्ष्मण ,भरत ,शत्रुघ्न , हनुमान जी विराजमान हुए। मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार अग्रवाल ने श्री राम का सर्वप्रथम तिलक लगाकर राज़ तिलक की रस्म अदायगी की। तत्पश्चात मंडल के सभी सदस्यों, सैंकड़ों गणमान्य लोगों ने भगवान श्री राम का तिलक किया।

राजगद्दी के उपरांत निखिल एंड रोहित ग्रुप हापुड़ के लोकप्रिय कलाकारों ने लव कुश लीला, पिता दक्ष प्रजापति के यज्ञ में अपने पति महादेव के अपमान से व्यथित देवी सती द्वारा यज्ञ बेदी में आत्माहुति, दिए जाने और सती के वियोग में भगवान शिव का तांडव नृत्य प्रसंग तथा, बेटियां हैं पराई शीर्षक नाट्य प्रस्तुति दी। शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया और उनकी आंखें नम हो गई

मंडल डायरेक्टर पुनीत सिंघल ने सभी रामलीला सहयोगियों,दान दाताओं,सभी पात्रों, और कस्बा वासियों को आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजकों ने थाना पुलिस का भी कड़ी चौकसी बनाए रखने और आयोजन को निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर नितिन सिंघल मनीष सिंघल ध्रुव कुमार सिंघल राजेश कुमार गर्ग टीनू, नवनीत गुप्ता सचिन अग्रवाल कोमित अग्रवाल राजीव गुप्ता राजेश गोयल बलबीर शर्मा हरेंद्र लोधी मनोज गुप्ता टीटू सर्राफ नवीन गोयल आदि ने व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया गया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!