किसान मंच

भाकियू(इंडिया) ने साजिद मलिक को बनाया पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय अध्यक्ष  

मोदीनगर: भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर (डिलना) द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय डिलना, मोदीनगर में साजिद मलिक को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस मनोनयन का उद्देश्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों की समस्याओं को सशक्त रूप से उठाकर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व सुदृढ़ करना है।

इस दौरान हबीब कुरैशी, राशिद इदरीसी, आमिर मलिक आदि अनेकों गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति दर्ज रही। सभी उपस्थित व्यक्तियों ने नव-मनोनीत क्षेत्रीय अध्यक्ष साजिद मलिक को बधाई देते हुए किसानों के हित में निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) सदैव किसानों, नौजवानों एवं आमजन के हक, न्याय और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन का विस्तार प्रदेश भर में निरंतर जारी रहेगा, जिससे किसानों मजदूरों युवाओं आदि सभी क्षेत्रवासियों की आवाज को और मज़बूती मिलेगी।

साजिद मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर के संगठन से जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है, राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान जी की प्रशंसनीय सक्रियता से किसानों मजदूरों युवाओं की अनगिनत जनसमस्याओं का समाधान हुआ है। हम पूरी जिम्मेदारी ओर मेहनत से संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!