भाकियू (कृषक) की दनकौर मे हुई बैठक यमुना प्राधिकरण पर 22 अक्टूबर को होगी आर पार की लड़ाई

दनकौर:आज भारतीय किसान यूनियन कृषक की बैठक दनकौर मे हुई जिसकी अध्यक्षता महेंद्र शर्मा ने एवं संचालन प्रदेश प्रवक्ता अरविंद पहलवान ने किया इस सम्बन्ध में सगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा की यमुना प्राधिकरण सें प्रभावित किसानों की इंटर चेज से सम्बन्धित किसानों के भूखंड,आबादी बैकलीज, अतिरिक्त मुआवजा 10% विकसित भूखंड,रोजगार किसानों का मुख्य मुद्दा है प्राधिकरण ने हमेशा किसानों को गुमराह किया है 22 अक्टूबर को आर पार की लड़ाई होगी इस सम्बन्ध मे सगठन के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री विजय भाटी ने कहा की प्राधिकरण की नीति किसान विरोधी है सरकार किसानों दमन कर रही है सगठन के ज़िलाध्यक्ष विक्रम भाटी ने कहा आज सैकड़ों लोगों ने सगठन की सदस्यता ग्रहण की है,
इस मौके पर प्रताप नागर , ऋषि पाल कसाना , सतपाल नागर , विजय भाटी , राजीव भाटी ,सरजीत नागर , अरविन्द पहलवान, विक्रम नागर अनिल नागर ,रोहतास कोशिश,तुषार कौशिक, राहुल , शर्मा, आशीष नागर ललित भाटी प्रवीण नागर इंदर रोहिला सहित आदि लोग मौजूद रहे






