दनकौर
हीस बाबा के मंदिर पर शीतल जल एवं भंडारे का आयोजन

बिलासपुर : बिलासपुर क्षेत्र स्थित हीस बाबा के मंदिर पर भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शीतल जल सेवा और भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा हीस बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए और पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा।
इस दौरान मुन्नीलाल नागर, मास्टर दिनेश नागर, तिलक नागर, इंद्रजीत भगत, रितिक नागर, गौरव नागर, प्रशांत नागर, प्रतीक, अर्पित, सुंदर नागर आदि सैकड़ों भगत उपस्थित हुए।
रिपोर्ट घनश्याम पाल






