दनकौर

जनगणना कर लौट रहीं शिक्षिका को वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

दनकौर : यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर जनगणना ड्यूटी से लौट रहीं शिक्षिका को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे  में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल  में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

दनकौर कस्बे के टाउन प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक संगीता 27 मई को सुपरटेक अपकंट्री सोसाइटी में जनगणना करने के बाद स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गईं। परिजनों का आरोप है कि वाहन चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने पुलिस से अज्ञात वाहन और चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। दनकौर कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!