बुलन्दशहर

प्राईवेट बस बनी आग का गोला, शार्ट सर्किट से लगी आग दमकल कर्मियों ने किया काबू 

नही हुई कोई जन हानि हादसा टला 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )गांव इस्माईला के निकट स्टेट हाइवे पर एक निजी परिवहन बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग शार्ट सर्किट से लगी बताई जाती है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दुर्घटना में कोई जन हानि नहीं हुई जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

बुलंदशहर स्याना गढ़ स्टेट हाइवे पर रविवार की दोपहर बुलंदशहर खानपुर मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बस खानपुर से सवारी लेकर बुलंदशहर जा रही थी। गांव इस्माईला के निकट बस अचानक बंद हो गई। चालक परिचालक ने सभी सवारियों को दूसरी बस में बैठा कर गंतव्य की ओर रवाना कर दिया और बस की खराबी चैक करने लगे। उसी समय बस से लपटें उठीं और चालक परिचालक बस से निकल भागे।

सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को तलब किया लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही बस पूरी तरह स्वाहा हो गई। फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया गया है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!