दिल्ली एनसीआर

वीर विराट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक ने रवि अरोड़ा भूषण को सम्मान-पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

दिल्ली:आज वीर विराट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक ने अपने समस्त पदाधिकारियों एवं साथियों के साथ दिल्ली गांधी नगर पहुँचकर वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधि रवि अरोड़ा भूषण से संगठन के विस्तार, जनसमस्याओं, दिल्ली प्रदेश की गतिविधियों तथा सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की ,बैठक अत्यंत सकारात्मक एवं सफल रही।

रवि अरोड़ा भूषण  ने वीर विराट एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को पूर्ण सहयोग एवं सम्मान देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक द्वारा रवि अरोड़ा भूषण  को सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बैठक में वीर विराट एसोसिएशन के कई सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की मजबूती, सामाजिक सेवा एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपने विचार साझा किए।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!