दनकौर

जेष्ठ मास का पांचवां भंडारा आयोजित

बिलासपुर :अमरपुर में प्राचीन सिद्ध रावले बाबा मंदिर परिसर में भंडारा आयोजित किया गया। बुजुर्गो के मुताबिक गांव अमरपुर का कोई भी व्यक्ति मन्दिर की कहे जाने वाली जमीन पर खेती या शौच नहीं कर सकते है । इस मन्दिर की ये महिमा हैं कि जिसने अपने मन से पूजा की उनके अच्छे दिन हो गए, जिसने खेती या शौच या चोरी की उनकी हालत बद से बदतर हो गई । बाबा रावले की कृपा के चलते होली, दीपावली यहां पर मेले जैसी भीड़ होती हैं । ज्येष्ठ मास में हर दिन छोटे बड़े भंडारे होते रहते है । मंगलवार को सरजीत ठेकेदार द्वारा, महंत कर्म नाथ महाराज के सानिध्य में इस महीने का पांचवा बडा भंडारा हुआ है । इस मौके पर ओमवीर बीडीसी, रविंद्र प्रधान, राजबीर दरोगा महेंद्र सिंह, हरफूल सिंह, ज्ञान सिंह, ब्रह्म सिंह, हरीश दरोगा, सुरेंद्र सिंह, बाबू प्रधान, संजय नवादा, मुद्राज, सतबीर, प्रकाश व बाबा जगराम आदि सैकड़ों श्रद्वालु मौजूद रहे।

रिपोर्ट घनश्याम पाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!