उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह पहुंची बुलंदशहर ,बालाजी दरबार में की मंगल आरती

बुलंदशहर : कृष्णा नगर में स्तिथ प्रभु श्री बालाजी महाराज के दिव्य धाम बालाजी दरबार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सरकार बबीता सिंह का आगमन हुआ। तत्पश्चात बबीता सिंह एवं उनके भाई अरविंद रावत, परिजनों ने अपने स्वर्गीय पिता रामपाल रावत की पुण्य स्मृति में नमन करते हुए मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कर दीप यज्ञ एवं मंगल आरती सम्पन्न की।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष, बबीता सिंह का सनातन धर्म के प्रति आस्था एवं श्रद्धा विश्वास बेहद अटूट है। बालाजी दरबार के महंत स्वामी परमदेव महाराज ने बबीता सिंह की सनातन धर्म के लिए समर्पित विचारधारा को राजनैतिक क्षेत्र में प्रसारित करना राजनैतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक सभी दृष्टि कोण से बहुत ही सराहनीय बताया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस शियोपाल सिंह, राष्टीय उपाध्यक्ष किसान यूनियन मांगेराम त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य करणवीर सिरोही, ग्राम प्रधान मनोज चौधरी, राजेंद्र अग्रवाल, सभासद सुनील शर्मा, संजय गोयल, ब्रजेश गर्ग, प्राची गर्ग, नरेश वर्मा, सोवेंद्र गुर्जर, समाजसेवी भरत गौड़, भाजपा नेत्री पूजा गुप्ता, सुमन शर्मा, कुसुम सैनी, कमल मकवाना, संजय शर्मा, आर के गर्ग, आदि सम्मानित गण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज़ 24×7






