बुलन्दशहर

पुलिस ने किसान नेताओं को नहीं जाने दिया जिला मुख्यालय 

ज्ञापन सौंपकर जताया टृेड डील का विरोध 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लोधी को पुलिस ने जिला मुख्यालय नहीं जाने दिया। किसानों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर अमेरिका से की जा रही टृेड डील का विरोध जताया।

अमेरिका से हो रही टृेड डील को किसान विरोधी बताते हुए भारतीय किसान यूनियन के केंद्रीय आवाहन पर जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित पुतला दहन के लिए जा रहे भाकियू चढूनी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लोधी एवं कार्यकर्ताओं को थाना पुलिस ने गुरुवार को जबरन रोक दिया। पुलिस ने कहा कि पुतला दहन नहीं होगा।

भाकियू जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लोधी ने लिखित ज्ञापन सौंपकर टृेड डील को किसान विरोधी बताते हुए इसे तत्काल प्रभाव से रद्द किए जाने की मांग की। उन्होने कार्यकर्ताओं से तहसील मुख्यालयों पर पुतला दहन किये जाने की भी अपील की। इस अवसर पर रिंकू लोधी देवेन्द्र लोधी सोहनपाल हरेंद्र प्रधान वीरेंद्र सोनी नरोत्तम धर्मेंद्र सिंह न्यादर मुकेश आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवालल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!