विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सेक्टर पी -4 में हुआ वृक्षारोपण

ग्रेटर नोएडा:आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेक्टर पी -4 मे एचसीएल फाउंडेशन एवं सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन टीम के सानिध्य में सेक्टर के कैंटीन वाले पार्क में वृक्षारोपण किया गया इस संबंध में सेक्टर निवासी एवं भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि पर्यावरण स्वच्छ रहना जीवन का मूल आधार है जिस खुली हवा मे हम साँस ले रहे हैं वह सब पेडो की मेहरबानी है अगर जल जंगल नहीं होगा तो साँस लेना भी मुस्किल हो जाएगा सभी को पेड़ लगाने चाहिए पेड़ लगाने से हमरा पर्यावरण स्वच्छ रहता है एवं हमें ख़ुशी मिलती है हम सभी सेक्टर वासियों की ज़िम्मेदारी है की हम अपने सेक्टर को हरा भरा रखें एवं आम लोगों को पर्यावरण के बारे मे जागरूक करे सेक्टर वासियों ने एचसीएल फाउंडेशन का भी धन्यवाद किया ,
इस मौके पर नरेंद्र चौहान, विनोद भाटी, श्याम चौधरी, अखिलेश भाटी, संजीव चौधरी, भगवत शर्मा, योगेश अवाना ,जयपाल सिह , शयामवीर बिधुडी ,प्रजेस, कुलदीप, शिव कुमार, साहिल, आदित्य, तृप्ति आदि लौंग मौजूद रहे !






