बुलन्दशहर

एस पी सिटी ने किया कस्बे का दौरा 

भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर दिलाया पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )एस पी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने शनिवार को कस्बे के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर कस्बा वासियों को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। गश्त के दौरान थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल उनके साथ रहा।

शनिवार शाम को एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय कस्बे में पहुंचे। थाना प्रभारी मौहम्मद असलम खान कस्बा चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह सहित तमाम उपनिरीक्षकों और पुलिस बल को साथ लेकर उन्होने कस्बे के मेन बाजार सहित तमाम प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर लोगों को पुलिस सक्रियता और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। बाजार में व्यापारियों से सीधा संवाद करते हुए उन्होने उनकी समस्याएं पूछीं और उन्हें निर्भय होकर अपने कारोबार को करने का आग्रह किया साथ ही कहा कि किसी भी असामाजिक गतिविधियों शरारती तत्वों की जानकारी पुलिस को दें। पुलिस हर समय उनकी सहायता के लिए तत्पर है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!