राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर को लेकर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न

ग्रेटर नोएडा:आज किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा द्वारा आगामी 13-14 जून को हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर की तैयारियों को लेकर ग्राम पारसौल, ग्रेटर नोएडा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर ने बताया कि 13-14 जून को हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर में देशभर से किसान, मजदूर, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। अधिवेशन में किसानों की आय, युवाओं के रोजगार, मजदूरों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, वृद्धावस्था पेंशन तथा अन्य जनहित के मुद्दों पर गहन चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेश भाटी और कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी ने बताया सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में हरिद्वार पहुंचकर अधिवेशन को सफल बनाएं और संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने 13-14 जून को हरिद्वार पहुंचने का आश्वासन दिया तथा अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
“किसान, मजदूर और युवा की एकता ही बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है। आइए, 13-14 जून को हरिद्वार चलें और अपने अधिकारों की आवाज को और मजबूत करें।”
इस मौके पर विनय तालान, बृजेश भाटी, लोकेश भाटी,रविंद्र प्रधान, विनोद मलिक, नरेंद्र भाटी, आंसू अट्टा, विपिन कसाना, गोलु तंवर विनोद कसाना , भारत नागर , फिरे नागर , शिवम, पप्पू, उदयवीर, कल्लू, हरिन्द्र, गौरव, महेश, राजवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे,






