बुलन्दशहर
बुलंदशहर की गौरव निहारिका अग्रवाल का बिहार लोक सेवा आयोग में चयन होने पर उनके निवास पर किया सम्मानित

बुलंदशहर :पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बुलंदशहर द्वारा जनपद बुलंदशहर की गौरव निहारिका अग्रवाल सुपुत्री संजय कंसल का बिहार लोक सेवा आयोग में चयन होने पर संगठन द्वारा उनके निवास स्थान मंडी फतेहगंज पर सम्मानित किया गया,
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना ने निहारिका अग्रवाल और उनके परिवार जनों को बधाई दी
जिला अध्यक्ष नरेश गोयल ने कहा कि बिटिया के PCS चयन होने से हमारे जनपद और हमारे मंडी फतेहगंज का नाम रोशन हुआ है
जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गोयल, जिला कोषाध्यक्ष अरुण गोयल, नगर प्रभारी विजय गुप्ता, जिला मंत्री नवीन गोयल उपस्थित रहे,
रिपोर्ट- संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज़ 24×7






