
औरंगाबाद( बुलंदशहर )कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर एक युवक की दुखदाई मौत हो गई। परिजनों के अनुसार तीन दिन पहले नगर पंचायत की लापरवाही से उसके घर में नूर तालाब से छोड़े गए गन्दे पानी के भर जाने से तमाम घर का सामान अस्त-व्यस्त हो गया था।
कस्बा निवासी सूफियान पुत्र शमशाद निवासी मिल रोड तिराहा वार्ड 13 का कूलर में उतरे करंट से दुखद मौत हो गई। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि उनके घर में ओवर फिलो नूर तालाब से छोड़ा गया गन्दा पानी तीन दिन पहले भरा था। तब से मकान का सारा सामान अस्त-व्यस्त हो गया था।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






