गाजियाबाद

व्यापारिक एकता और संगठन की मजबूती का लिया संकल्प

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नूर नगर सिहानी ,राजनगर एक्सटेंशन इकाई का भव्य विस्तार एवं नया विचार नई ऊर्जा फाउंडेशन के तत्वाधान में 242 व्यापारियों ने ग्रहण की सदस्यता, व्यापारिक एकता और संगठन की मजबूती का लिया संकल्प समारोह

गाजियाबाद: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, नूर नगर सिहानी, राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद इकाई द्वारा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं नया विचार नई ऊर्जा फाउंडेशन के तत्वाधान में संगठन विस्तार कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों का उत्साह देखते ही बनता था। क्षेत्र के 242 व्यापारियों ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण कर संगठन की मजबूती, व्यापारी हितों की रक्षा एवं एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन दीपिका बवेजा जी चेयरपर्सन एवं अर्जुन कुमार त्यागी जी द्वारा बहुत ही सुंदर, प्रभावशाली एवं व्यवस्थित तरीके से किया गया। सभी सम्मानित अतिथियों एवं व्यापारियों का स्वागत नूर नगर सिहानी एवं राजनगर एक्सटेंशन व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा जी, उपाध्यक्ष अंकुर त्यागी जी, महामंत्री अभिनव त्यागी जी, कोषाध्यक्ष वैभव त्यागी जी एवं उनकी पूरी टीम द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवं मेरठ मंडल प्रभारी आदरणीय श्री संदीप बंसल जी, श्री संजय गुप्ता जी, श्री विनोद अग्रवाल जी, श्री नरेंद्र कुमार बिल्लू जी, श्री राजीव कुमार सोनू जी, एडवोकेट मोहित सूद जी, डॉ. देवेंद्र कुमार देव जी, वीरेंद्र त्यागी मकरेड़ा जी, नरवीन त्यागी जी, सुनील त्यागी जी, दीपक मिश्रा जी, दीपक त्यागी जी, नितिन त्यागी जी, मनोज त्यागी जी, सतीश बवेजा जी सहित अनेक गणमान्य व्यापारी एवं पदाधिकारी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष एवं मेरठ मंडल प्रभारी श्री संदीप बंसल जी ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के लिए मजबूती से कार्य करता है। संगठन से जुड़ने वाला प्रत्येक व्यापारी हमारे परिवार का हिस्सा है और सभी के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

श्री संजय गुप्ता जी ने कहा कि आज के समय में व्यापारियों का संगठित होना बहुत आवश्यक है। एकजुट व्यापारी समाज ही अपने अधिकारों की मजबूत आवाज बन सकता है।

श्री विनोद अग्रवाल जी ने कहा कि संगठन का बढ़ता विस्तार व्यापारियों के विश्वास का प्रतीक है। आने वाले समय में व्यापारियों के हितों के लिए संगठन और अधिक मजबूती से कार्य करेगा।

श्री नरेंद्र कुमार बिल्लू जी ने अपने संबोधन में कहा कि नूर नगर सिहानी एवं राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र के व्यापारियों को एक मजबूत मंच देने का उद्देश्य लगातार आगे बढ़ रहा है। संगठन केवल सदस्य संख्या बढ़ाने का माध्यम नहीं है, बल्कि व्यापारियों के विश्वास, सम्मान और परिवार को जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यापारी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उसके समाधान के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। और साथ-साथ नया विचार नई ऊर्जा फाउंडेशन के पदचिन्हों पर चलकर देश सेवा का संकल्प लिया

श्री राजीव कुमार सोनू जी ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि नए व्यापारियों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। सभी व्यापारी मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

एड. मोहित सूद जी ने व्यापारियों को उनके अधिकारों, कानूनी विषयों एवं व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के प्रति जागरूक किया।

डॉ. देवेंद्र कुमार देव जी ने कहा कि “जब शिक्षा विभाग और व्यापार मंडल एक साथ चलेंगे, तभी देश का वास्तविक उद्धार संभव होगा। शिक्षा और व्यापार दोनों ही राष्ट्र निर्माण के मजबूत स्तंभ हैं। शिक्षित युवा और मजबूत व्यापारी समाज मिलकर देश को नई दिशा दे सकते हैं।”

वीरेंद्र त्यागी मकरेड़ा जी ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारियों की एकता, सहयोग और संगठन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों को आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ते हुए संगठन को मजबूत बनाना चाहिए, जिससे हर व्यापारी को सम्मान और सहयोग मिल सके।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित व्यापारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, व्यापारियों के हितों की रक्षा करने एवं समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

नूर नगर सिहानी एवं राजनगर एक्सटेंशन व्यापार मंडल की पूरी टीम द्वारा सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्टर राहुल कंसल

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!