किसान मंच

किसानों की समस्याओं का हो समाधान- महकार नागर 

ग्रेटर नोएडा:बुधवार को दादरी तहसील में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत हुई पंचायत की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रमुख उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना तथा संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता मास्टर महकार नागर ने किया । किसानों की विभिन्न समस्याओं जिनमें आवारा पशुओं से निजात पाने,उच्च अधिकारियों के आदेश के बावजूद कानूनगो व लेखपाल द्वारा काम ना करना,धोखाधङी से एक किसान की 28 बीघा जमीन को अपने नाम चढवाकर बेचने के मामले में पुख्ता सबूतों के बावजूद रिपोर्ट दर्ज ना होना ,बिजली की जर्जर लाइन को दुरुस्त कराने, जबरन स्मार्ट मीटर पर रोक तथा लेखपालों को दो दिन नियत स्थान पर बैठने की व्यवस्था आदि को लेकर एक ज्ञापन उपजिला अधिकारी महोदय दादरी तथा एक ज्ञापन एसीपी महोदय दादरी को दिया गया । उप जिला अधिकारी महोदय तथा एसीपी महोदय के द्वारा सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद एक सप्ताह में समाधान का पक्का आश्वासन दिया ।

राष्ट्रीय प्रवक्ता मास्टर महकार नागर ने कहा कि किसान व मजदूर परेशान है बिना सुविधा शुल्क लिए जाति प्रमाणपत्र, आदि नहीं बनते हैं तहसीलों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जाय। पंचायत को दादरी बार एशोसियेशन ने पूरी मजबूती के साथ समर्थन दिया । राष्ट्रीय प्रमुख उपाध्यक्ष अजबसिंह कसाना ने कहा कि हर महिने मासिक मीटिंग में ज्ञापन दिया जाता है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है,यदि जो समय दिया गया है उसमें सभी समस्याओ का समाधान नहीं हुआ तो दादरी को जाम कर दिया जायेगा ।

इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष सुनील अवाना राष्ट्रीय सचिव रईस ठाकुर प्रदेश महासचिव संजय नागर प्रदेश उपाध्यक्ष ,अनिल बैसोया,तहसील अध्यक्ष दादरी भानु प्रकाश ,राष्ट्रीय सलाहकार अशोक ठाकुर, जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ लोकेश शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष बिखलेश ठाकुर, सत्यवीर मुखिया ,यशपाल नागर, सुभाष भाटी, टीकम नागर,राष्ट्रीय सचिव रहीश ठाकुर, मुनीम नागर, सुखबीर नागर, श्यौराज सिंह ,अरविंद रावल राजेंद्र नागर, दयाराम ,जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर राजकुमार नागर, नोएडा महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया ,ताहिर पठान, गुरजीत सिंह, विनय शर्मा ,विनोद शर्मा, राकेश प्रधान, कपिल पहलवान बबलू पंडित, जीवाराम, अमित शर्मा, पवन खारी किट्टी प्रधान जब्बार भाई, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!