नगर पंचायत की साफ सफाई की खुली पोल
औरंगाबाद के मेन बाजार में सड़कों पर लबालब पानी ,दुकानों में पानी भरने से दुकानदारों को भारी नुक़सान

औरंगाबाद( बुलंदशहर )मानसून की पहली बारिश से औरंगाबाद के मेन बाजार में सड़कों पर लबालब पानी भर गया। दर्जनों दुकानों में पानी भर जाने से दुकानदारों को भारी नुक़सान हुआ है। सारे कस्बे में जगह जगह हुए भारी जलभराव से नगर पंचायत की साफ सफाई व्यवस्था और विकास की पोल खुल गई।
कस्बे में नाली नालों की साफ सफाई की माकूल व्यवस्था नहीं होने और मानसून से पहले नालों की साफ सफाई ना कराये जाने के चलते कस्बे में मानसून की पहली बारिश से तमाम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मेन बाजार में सड़कों पर लबालब भरा पानी अनेक दुकानों में घुस गया और पानी भर जाने से दुकानदारों को लाखों रुपए का नुक़सान हुआ। मंदिर मस्जिद जाने वालों को भी गंदगी कींचड और गन्दे पानी से होकर गुजरने को बाध्य होना पड़ा। मौहल्ला देहली दरवाजा वाल्मीकि चौक लोहारू मस्जिद मेन बाजार बालका रोड नूर तालाब रोड़ नागेश्वर मंदिर रोड आदि में भीषण जल भराव हो जाने से राहगीरों को भारी मुसिबतों का सामना करना पड़ा।
नगर पंचायत के कर्मचारी जल भराव से निजात पाने के लिए घंटों मशक्कत करते रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






