ग्रेटर नोएडा

पगड़ी और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर भाजपा पदाधिकारियों ने खेल मंत्री गौरव गौतम जी को दी जन्मदिन की बधाई

ग्रेटर नोएडा भाजपा नेताओं ने पलवल पहुँचकर हरियाणा के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम जी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ शॉल, पगड़ी और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर भाजपा पदाधिकारियों ने खेल मंत्री गौरव गौतम जी को दी जन्मदिन की बधाई

युवा शक्ति, खेल एवं जनकल्याण के प्रेरणास्रोत माननीय श्री गौरव गौतम जी का जन्मोत्सव

हरियाणा सरकार के यशस्वी खेल, युवा सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं विधि मंत्री माननीय भाई श्री गौरव गौतम जी को जन्मदिवस की अनन्त मंगलकामनाएँ।

आपका जन्मदिवस केवल एक व्यक्तिगत उत्सव नहीं, अपितु जनसेवा, राष्ट्रनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता तथा लोककल्याण के संकल्प का पावन पर्व है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन निरन्तर यश, कीर्ति, आरोग्य, दीर्घायु, तेजस्विता तथा अदम्य ऊर्जा से आलोकित रहे।

आपने खेलों के संवर्धन, युवाशक्ति के सशक्तिकरण, उद्यमिता के प्रोत्साहन तथा विधि-व्यवस्था के क्षेत्र में जिस समर्पण, दूरदर्शिता, कर्मनिष्ठा और उत्तरदायित्वबोध का परिचय दिया है, वह जनमानस के लिए प्रेरणास्रोत है। आपका व्यक्तित्व सरलता, सौम्यता, विनम्रता, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं लोकमंगल के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का अनुपम संगम है। जनहित सर्वोपरि की भावना के साथ आप सदैव कर्तव्यपथ पर अडिग रहकर समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु निरन्तर सक्रिय रहें—यही हमारी हार्दिक कामना है।

भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मण्डल की उपाध्यक्ष भाई पंडित सुनील तुगल पुरिया, मीडिया प्रभारी भगवत प्रसाद शर्मा, विपिन शर्मा मण्डल मंत्री बिसरख मण्डल, वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित राकेश पांडे जी ने आज माननीय भाई श्री गौरव गौतम जी को उनके विधानसभा क्षेत्र जिला पलवल (हरियाणा) में जाकर इस पावन अवसर पर जन्मदिवस की अनन्त शुभ मंगलकामनाएँ प्रदान की। उनको शॉल, पगड़ी और माला पहनाकर कर श्रीमद् भगवद्गीता जी की एक प्रति भी भेंट की।

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!