ग्रेटर नोएडा

शारदा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए ओरल हेल्थ कैंप आयोजित

ग्रेटर नोएडा:प्राइड मंथ के अवसर पर शारदा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज, डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के लिए एक विशेष ओरल हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज के उस वर्ग तक बेहतर मौखिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना रहा, जो अक्सर नियमित स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रह जाता है। कैंप के माध्यम से लोगों को न केवल दंत स्वास्थ्य की जांच उपलब्ध कराई गई, बल्कि उन्हें रोजमर्रा की ओरल हाइजीन से जुड़ी उपयोगी जानकारी और आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

कैंप के दौरान प्रतिभागियों की मौखिक स्वास्थ्य जांच की गई, दांतों और मसूड़ों से संबंधित समस्याओं की पहचान की गई तथा उन्हें व्यक्तिगत आवश्यकता के अनुसार उचित सलाह प्रदान की गई। साथ ही, सही ब्रशिंग तकनीक, नियमित दंत जांच और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी साझा की गई, ताकि लोग भविष्य में होने वाली दंत समस्याओं से बचाव कर सकें।

स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज के डीन डॉ. हेमंत साहनी ने कहा कि “ट्रांसजेंडर समुदाय हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा है और उन्हें सम्मानजनक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। मौखिक स्वास्थ्य केवल दांतों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के आत्मविश्वास, गरिमा और बेहतर जीवन से भी जुड़ा होता है। स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज का प्रयास केवल उपचार देना नहीं, बल्कि जागरूकता बढ़ाना और यह संदेश देना भी है कि स्वास्थ्य सेवाओं में समानता और संवेदनशीलता सबसे महत्वपूर्ण हैं। हमें विश्वास है कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ सभी के लिए समावेशी स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करेंगे।”

यह कैंप डॉ. स्वाति शर्मा की निगरानी में किया गया। इस कैंप के दौरान डॉ. फैसल अहमद, डॉ. आइना, डॉ. अक्षत, डॉ. अमरेश, डॉ. रिया, डॉ. सादिक, डॉ. अनन्या गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!