भारत विकास परिषद गौरव ने चलाया एनीमिया मुक्त भारत अभियान
स्कूली छात्राओं की मुफ्त हिमोग्लोबिन जांच

औरंगाबाद( बुलंदशहर )भारत विकास परिषद गौरव शाखा ने डा सूरज प्रकाश जयंती सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गांधी बाल निकेतन इंटर कालेज में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के प्रांतीय प्रभारी एनीमिया मुक्त भारत डी के शर्मा एवं शाखा अध्यक्ष विजय गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में डी के शर्मा ने बताया कि हीमोग्लोबिन स्तर 11.5 से कम होने पर एनीमिया होता है। आयरन युक्त भोजन से हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। चना गुड़ सेव आंवला एवं हरे पत्ते की सब्जियों में आयरन अधिक होता है अतः इनका ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए,

इस अवसर पर लकी पैथालाजी लैब के सौजन्य से कक्षा नौ व दस की 438 छात्राओं के हीमोग्लोबिन स्तर की निशुल्क जांच पड़ताल की गई। साथ ही अनुपस्थित छात्राओं के लिए कार्ड उपलब्ध कराये गये जिनसे वे निशुल्क जांच करा सकें। डॉ अनिल कुमार ने जांच पड़ताल की तथा उपयोगी सुझाव दिए।
इस अवसर पर विजय गर्ग के डी गुप्ता दुष्यंत मांगलिक राकेश मित्तल ब्रजेश गर्ग धीरु अग्रवाल सुरेंद्र गोयल मनीष मांगलिक पुनम मांगलिक सीमा गुप्ता सीमा गर्ग मानसी गर्ग सुनीता गोयल आदि मौजूद रहे। डी के शर्मा को पौधा भैट कर सम्मानित किया गया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






