नोएडा के विभिन्न स्थानों के निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार- चौधरी प्रवीण भारतीय
नोएडा: नोएडा शहर के विभिन्न स्थानों के निर्माण कार्यों में नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदार के द्वारा बड़े स्तर पर घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग कर भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने आवाज उठाते हुए नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक ए.के अरोड़ा से शिकायत की है।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांव बादौली के बारात घर से लेकर गांव में बने शराब की दुकान तक नाली निर्माण एवं नोएडा एक्सप्रेसवे के समीप नाले के निर्माण में मेंटेनेंस के कार्य में भी बेहद घटिया किस्म की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नोएडा के सेक्टर 145 में किसान आबादी के प्लॉट लगे हैं।

सेक्टर में सीवर सड़के और बाउंड्री का कार्य प्रगति पर है लेकिन नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत के कारण इस निर्माण कार्य में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस निर्माण में दुर्गा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक एवं कर्मचारियों के द्वारा इस निर्माण कार्य में अधिकारियों को खुली चुनौती देते हुए खुल्लम-खुल्ला घटिया किस्म की ईंटों,सीमेंट रेत का प्रयोग कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जो की प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के भ्रष्टाचार मुक्त भारत मिशन को तमाचा लगा रहे हैं। करप्शन फ्री इंडिया संगठन मांग करता है कि इस निर्माण कार्य की सक्षम एजेंसी के द्वारा जांच कर दोषी पाए जाने पर निर्माण कार्य को पूर्णतया ध्वस्त किया जाए और संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाए।






