
औरंगाबाद( बुलंदशहर )लोक किसान इंटर कालेज ईलना में रविवार को एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं शिक्षक कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य नानक चंद ने आम का पौधा रोपकर किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि वृक्ष धरा के भूषण हैं। मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए वृक्षों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होने वृक्षों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को सार्थक करते का आग्रह किया।
विद्यालय के तमाम छात्र छात्राओं शिक्षक कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के सैंकड़ों पौधे रोपे और उनके संरक्षण हेतु संकल्प लिया।

इस अवसर पर भानु प्रताप सिंह कपिल कुमार अंकुर शर्मा विजय कुमार शर्मा जितेंद्र कुमार गुप्ता चंद्र वीर सिंह योगेन्द्र स्वरूप नागर, सुमित कुमार ललित कुमार रविन्द्र सिंह चंचल कुमार मौर्य आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






