बुलन्दशहर

वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगाये एक हजार पौधे 

अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में रविवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के एक हजार पौधे रोपे गए। सभी छात्र छात्राओं शिक्षक कर्मचारियों ने पौधे रोपे और उनके संरक्षण हेतु संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर ओमवीर सिंह ठेनुआं ने पौधा रोपण करके किया। अपने संबोधन में उन्होने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें 35 करोड़ पौधे रोपे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु बीस लाख पौधे रोपे जाने का संकल्प लिया है। इसी के चलते महाविद्यालय में उद्यानिकी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रामचंद्र के दिशा निर्देशन में सभी छात्र छात्राओं एनसीसी कैडेट्स, राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों तथा रोवर रेंजर्स के सौजन्य से महाविद्यालय परिसर में एक हजार पौधे रोपे जा रहे हैं। एन सी सी कैडेट्स ने एक वर्ष तक पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया साथ ही कैडेट अंजलि सानिया संजना इकरा अंसारी ने एक पेड़ मां के नाम लगाते हुए दो वर्ष तक नियमित रूप से समुचित देखभाल करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रोफेसर ए के शर्मा, प्रोफेसर बीके प्रसाद ओमप्रकाश एस के बैरागी आर के सिंह बी एस चौधरी अरुण कुमार एस के जैन प्रमोद कुमार मौर्य अभिषेक सिंह मनीष मिश्रा अभय कुमार श्रीवास्तव पुष्पेन्द्र मलिक आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!