बुलन्दशहर

नगर पंचायत की बेशकीमती करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा रूकवाया 

नगर पंचायत और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की पैमाइश

औरंगाबाद( बुलंदशहर )नगर पंचायत की करोडों की जमीन पर दबंग भूमाफियाओं द्वारा सत्ता धारी मठाधीशों की सिफारिशों और नगर पंचायत के सर्वेसर्वाओं की मिली भगत के चलते अवैध निर्माण पर लैंटर डालने की कोशिशों को एक बार फिर नाकाम कर दिया गया। नगर पंचायत और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया और विवादित भूमि की पैमाइश शुरू की,

कस्बे के जहांगीराबाद रोड स्थित गाटा संख्या 1817 में एक बार फिर दबंग भूमाफियाओं ने अवैध निर्माण की गरज से लैंटर डालने का प्रयास शुरू कर दिया। अवैध कब्जे की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया और पैमाइश शुरू कर दी। जानकार सूत्रों का कहना है कि नगर पंचायत के सर्वेसर्वाओं ने मोटी रकम वसूल कर विवादित भूमि का नक्शा पास कर अवैध निर्माण को हरी झंडी दे दी थी। लेकिन नक्शा पास 1816 में पिछले हिस्से का किया जबकि निर्माण गाटा संख्या 1817 में उसी नक्शे की आड़ में शुरू कर दिया गया। यदि पैमाइश में हेराफेरी नहीं हुई तो दूध का दूध और पानी का पानी होते देर नहीं लगेगी।

टीम में नायब तहसीलदार संदीप कुमार लेखपाल राजेश कुमार यादव अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार विजय सिंह किशोरी लाल आदि शामिल रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!