किसान यूनियन बाईक रैली को पुलिस ने रोका
धरने पर बैठे किसान , प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर की टृेड डील रद्द किए जाने की पुरजोर मांग

औरंगाबाद (बुलंदशहर )भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने टृेड डील के विरोध में बाइक रैली निकाल कर जिला मुख्यालय पर पहुंचकर विरोध करने का प्रयास किया। पुलिस ने बाइक रैली को जिलामुख्यालय जाने से पहले ही रोक दिया। इस पर किसानों ने बीच सड़क पर बैठ कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन पुलिस को सौंप कर धरना समाप्त कर दिया गया,

भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लोधी के नेतृत्व में राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर बुधवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। जहांगीराबाद रोड चौराहे पर कस्बा चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह मय भारी पुलिस बल तैनात मिले। उन्होने कार्यकर्ताओं को बताया कि रैली प्रतिबंधित है अतः आप घर लौट जायें। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लोधी और कार्यकर्ताओं ने इसे पुलिस की तानाशाही और अनावश्यक उत्पीड़न बताते हुए सड़क पर बैठ कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग एक घंटा बाद सुनील कुमार लोधी ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर टृेड डील को किसान विरोधी बताते हुए इसे तत्काल प्रभाव से रद्द किए जाने की मांग की। ज्ञापन वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश चौधरी ने स्वीकार कर उसे प्रधानमंत्री तक पहुंचा देने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपकर किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ता धरना समाप्त कर वापस लौट गए।
इस अवसर पर सुनील कुमार लोधी, भूपेंद्र चौधरी रिंकू लोधी हरेंद्र प्रधान राधे लाल सोनपाल सिंह जोगेंद्र सिंह रघुवीर देवेन्द्र पंकज जगवीर सिंह आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






