बुलन्दशहर

सिर्फ चार दिन ही रह पाये राहुल चौधरी औरंगाबाद थाना प्रभारी ,बना गये अनचाहा रिकॉर्ड 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )लाइन हाजिर किये गये थाना प्रभारी राहुल चौधरी सिर्फ चार दिन ही औरंगाबाद थाना प्रभारी के रुप में तैनात रह पाये। सबसे कम समय तक प्रभारी रहे राहुल चौधरी के नाम सबसे कम समय तक बतौर थानाध्यक्ष रहने का अनचाहा रिकॉर्ड कायम हो गया।

एस ओ जी से आये थाना प्रभारी मौहम्मद असलम खान के पुनः एस ओ जी की कमान थमा दिए जाने के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के आदेश पर औरंगाबाद थाना प्रभारी का चार्ज 12 जुलाई को संभालने वाले राहुल चौधरी सबसे कम समय तक बतौर थानाध्यक्ष रह सके। 16 जुलाई को रिक्रूट कांस्टेबल सुधीर ठाकुर द्वारा आत्महत्या कर लेने और मृत्यु पूर्व एक आडियो वायरल कर थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न करने के सनसनीखेज आरोप लगाये जाने के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया था।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!