बुलन्दशहर

विहिप, बजरंग दल का स्वास्थ्य शिविर शनिवार को मुफ्त जांच और दवाऐं फ्री 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के सौजन्य से विशेष चिकित्सा शिविर शनिवार 18 जुलाई को लगेगा। शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा सभी रोगियों का मुफ्त इलाज किया जायेगा।

कस्बे के जहांगीराबाद रोड स्थित अग्रवाल पेंट एजेंसी पर शनिवार 18जुलाई को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के सौजन्य से विशेष चिकित्सा शिविर प्रातः दस बजे से दोपहर दो बजे तक लगाया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए विहिप के नगर अध्यक्ष नितिन सिंघल ने बताया कि शिविर में सभी रोगियों की जांच, उपचार और दवाऐं निशुल्क होगी।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!