बुलन्दशहर

स्वास्थ्य शिविर में सैंकड़ों रोगियों का हुआ मुफ्त उपचार 

विहिप और बजरंग दल ने किया आयोजन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)सेवा सप्ताह के अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के सौजन्य से आयोजित विशाल स्वास्थ्य शिविर में सैंकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकों ने मुफ्त उपचार किया। शिविर में कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैंकड़ों लोगों ने निशुल्क इलाज कराया।

जहांगीराबाद रोड स्थित नितिन सिंघल के प्रतिष्ठान अग्रवाल पेन्ट एजेंसी के परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ प्रदीप भारद्वाज, विभाग संगठन मंत्री मनीष सिसोदिया, प्रांत समरसता प्रमुख मनोज सिरोही जिला मंत्री विनोद जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर, विभाग सत्संग प्रमुख दीपक, कृष्ण भारद्वाज गुड्डू गूर्जर शिवकुमार गुप्ता आदि मां भारती एवं प्रभु श्री राम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया।

शिविर में कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैंकड़ों मरीजों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी से आये डॉ विनीत भारद्वाज के नेतृत्व में चिकित्सीय दल ने स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकता अनुसार दवायें मुफ्त दीं। डॉ विनीत भारद्वाज एवं डॉ अमीषा कंसल ने मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु उपाय भी बताए।

शिविर संचालन में नितिन सिंघल मनीष सिंघल राजीव कौशल जाने आलम जिला प्रचार प्रमुख प्रीतमसिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!