ग्रेटर नोएडा

आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नॉलेज पार्क-3, ग्रेटर नोएडा में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा:भारत विकास परिषद, गौतमबुद्धनगर शाखा , रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा व रोटरेक्ट क्लब आईआईएमटी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग द्वारा आज आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नॉलेज पार्क-3 में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया तथा सभी उपस्थितजनों ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया।

आईआईएमटी कॉलेज के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

“एक वृक्ष सौ पुत्र समान” की भावना के साथ आइए, हम सभी अधिक से अधिक वृक्ष लगाएँ, उनका संरक्षण करें और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करने का संकल्प लें।

मुकुल गोयल, मोहित बंसल , गिरीश गुप्ता , आलोक गोयल, मनु जिंदल , डॉ. कुमार विक्रमादित्य , सुमित माहेश्वरी , अशोक अग्रवाल, शुभम सिंघल , किरण गुप्ता , मयंक गर्ग , विनय गुप्ता , कपिल शर्मा , हर्ष गुप्ता , अरुण कुमार , हर्षित सिन्हा, उमेश कुमार , डा कीर्ति , अजय शर्मा , राघवेंद्र आदि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!