बुलन्दशहर

भगवान जगन्नाथ की विशाल रथ शोभायात्रा निकाली गई 

बुलंदशहर :भगवान जगन्नाथ की यात्रा बुलंदशहर के प्रसिद्ध श्री ठाकुरद्वारा मंदिर से निकाली गई नितिन सोनी ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की यात्रा कई सालों से निकाली जा रही है धार्मिक आस्था और उत्साह व वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई

सभी व्यापारी भाइयों की ओर से रथ यात्रा के दौरान महाप्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति के अनुसार रथ यात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर से शुरू होकर यात्रा सराफा बाजार, चौक बाजार, अंसारी रोड, अम्बर सिनेमा ,बुरा बाजार से होती हुई ठाकुरद्वारा मंदिर पर समापन हुई

यात्रा में सुंदर-सुंदर झांकी व भजन संध्या का भी आयोजन किया गया जिसे सुनकर भक्तिरस में भाव विभोर हो गए यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के दिव्य रथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए पूरे मार्ग में श्रद्धालु जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ रथ को खींचे गए आयोजन समिति ने बताया कि रथ यात्रा के समापन के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया क्षेत्र के लोगों से इस पुण्य कार्य में शामिल हुए श्रद्धालु रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया

हेमंत वर्मा सतीश वर्मा दिनेश वर्मा अंशु वर्मा सचिन वर्मा चुन्नू मांगलिक मुन्नू मांगलिक विकास वर्मा योगेश वर्मा जयप्रकाश वर्मा मोहित वर्मा संजय लोधी सचिन सैनी आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!